UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड में गणित और जीव विज्ञान का पेपर परीक्षा से पहले हुआ वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UP Board Paper Leak: जैसा कि आप सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित की जा रही है ऐसे में बताया जा रहा है कि कक्षा 12वीं का गणित और जीव विज्ञान का पेपर परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने लगा आइये जानते हैं इसकी पूरी कहानी|

UP Board Paper Leak
UP Board Paper Leak

UP Board Paper Leak: परीक्षा से पहले गणित और जीव विज्ञान का पेपर हुआ व्हाट्सएप ग्रुप में व वायरल

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने में श्री अतर सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक का बेटा विनय चौधरी मुख्य आरोपी है|दरअसल विनय चौधरी श्री अतर सिंह इंटर कालेज में कंप्यूटर ऑपरेटर है। व्हाटसएप पर ऑल प्रिंसिपल नाम से ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप से तकरीबन 900 प्रधानाचार्य जुड़े हुए हैं। यह प्रधानाचार्य न होते हुए भी इस ग्रुप में जुड़ा था और परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप में गणित और जीव विज्ञान के पेपर को भेज दिया|

क्या होगी आगे की कार्रवाई: पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि परीक्षा अधिनियम और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कालेज के प्रबंधक राजेंद्र सिंह को थाने लाकर पूछताछ की गई। पता चला कि उसके बेटे विनय ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्रों के फोटो खींंच लिए थे। प्रश्न पत्र के लिफाफे कक्ष में भेजे जाते हैं। इससे पहले लीक कर दिया। मगर, उन्हें एक घंटे बाद डाला गया।

पुलिस को आशंका है कि वह पेपर किसी को भेजना चाहता था। मगर गलती से, ग्रुप पर भी चले गए। अब पुलिस विनय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसके एक भाई को भी हिरासत में लिया गया है। मुकदमे में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह और स्टेटिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह भी आरोपी हैं। उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
Source: अमर उजाला

Leave a Comment